01-vishvkarma-shobha-yatraजालौन-उरई। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर नगर के विभिन्न मार्गों से होकर भव्य शोभा-यात्रा निकाली गई। शोभा-यात्रा के दौरान डीजे की धुनों पर लोग थिरकने के साथ ही श्रृद्धालु जयकारे लगाते हुए चल रहे थे।
विश्वकर्मा जयंती पर शोभा-यात्रा का शुभारंभ डाकघर के पास से हुआ। जिसमें उद्योगपति शिवसेवक विश्वकर्मा चरसौनी ने भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा का माल्यर्पण कर शोभा यात्रा का शुभारंभ किया। जिसमें ट्रेक्टरों पर भगवान विश्वकर्मा, गणेश, राम, लक्ष्मण, सीता आदि की झांकियां सजाईं गई थीं। शोभा-यात्रा में बाइक, टैªक्टर आदि सहित सैंकड़ों की संख्या में पैदल लोग सम्मिलित थे। वहीं शोभा-यात्रा के दौरान डीजे पर बज रही भक्ति धुनों पर श्रृद्धालु झूमकर जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। शोभा-यात्रा डाकघर से प्रारंभ होकर देवनगर चैराहा, कोतवाली रोड, तहसील रोड, बस स्टैंड से झंडा चैराहा, सब्जी मंडी, छोटी माता मंदिर होते हुए मुहल्ला चिमनदुबे में भगवान विश्वकर्मा मंदिर पर समाप्त हुई। शोभा-यात्रा में पूर्व सपा नगर अध्यक्ष थोपन यादव, हरिश्चंद्र यादव, राकेश वर्मा, गुड्डा मराठा, सिद्धार्थ यादव, अनुराग निरंजन, नारायण सिंह सेंगर, संतोष शर्मा, घनश्याम, इमरान अंसारी, सुदामा विश्वकर्मा, प्रमोद विश्वकर्मा, राकेश पेंटर, रविंद्र विश्वकर्मा, जसवंत सिंह मिस्त्री, राजू विश्वकर्मा, कल्लू विश्वकर्मा, शाहरूख मिस्त्री, आदि सहित सैंकड़ों की संख्या में लोग शामिल रहे।

Leave a comment