0 गाजे बाजे के साथ लंका विजय हनुमान मंदिर से लाई गई पताका
konch4कोंच-उरई। आगामी 26 सितंबर से प्रारम्भ हो रहे कोंच की ऐतिहासिक रामलीला के 164वें महोत्सव के शुरुआती अनुष्ठानों की श्रृंखला में बीती शाम धनुताल स्थित लंका विजय हनुमान मंदिर से हनुमान पताका धूमधाम से गाजे बाजे के साथ लाकर राम भवन पर स्थापित की गई। पताका लाने के लिये रामलीला संचालित करने बाली मातृ संस्था श्री धर्मादा रक्षिणी सभा, रामलीला समिति तथा उपसमितियों के लोग पहुंचे थे।
गल्ला व्यापारियों की नगर की सबसे बड़ी धार्मिक संस्था श्री धर्मादा रक्षिणी सभा द्वारा संचालित कोंच की 164 बर्ष पुरानी रामलीला के वर्तमान महोत्सव को सानंद सम्पन्न कराने के लिये प्रारंभिक अनुष्ठान शुरू हो गये हैं। बीती शाम रक्षिणी सभा के अध्यक्ष केशव बबेले, मंत्री राकेश अग्रवाल, रामलीला समिति के अध्यक्ष सुधीर सोनी, मंत्री पंचम पटेल, संयोजक पुरुषोत्तमदास रिछारिया, अभिनय विभाग के अध्यक्ष रमेश तिवारी, गल्ला व्यापारी समिति के अध्यक्ष अजय गोयल, मिथलेश गुप्ता, राहुल तिवारी, अतुल चतुर्वेदी आदि के अलावा रामलीला के विभिन्न आयामों से जुड़े मुन्नालाल चैधरी, संतोष तिवारी, मुन्नालाल लोहेबाले, हरिश्चंद्र तिवारी, सतीश राठौर, चंद्रशेखर नगाइच, सुशील दूरवार, संजय सोनी, पवन अग्रवाल, जय मुखिया, राममोहन रिछारिया, राममोहन तीतविलासी, अतुल शर्मा, वीरेन्द्र त्रिपाठी,चंद्रशेखर लोहिया, मृदुल दांतरे, अभिषेक रिछारिया, बसंत अग्रवाल, कल्लू यादव, नरेश लोहिया, वीरेन्द्र सोनी, टुंईं महाराज, हनी गुप्ता, लालसिंह यादव, रविशंकर निरंजन, लकी पटेल, हल्के कुशवाहा, राजेन्द्र भारद्वाज, सूर्यदीप सोनी, राकेश गिरवासिया, संतोष गिरवासिया, सहित तकरीबन सैकड़ा भर लोग गाजे बाजे के साथ हनुमान पताका लेने के लिये रामलीला भवन से धनुताल स्थित लंका विजय हनुमान मंदिर पहुंचे जहां आवश्यक अनुष्ठान रंगमंच संरक्षक पं. ज्वालाप्रसाद दीक्षित के निर्देशन में रामलीला उपसमिति अभिनय विभाग के अध्यक्ष रमेश तिवारी द्वारा संपादित किये गये एवं पताका फहराई गई। बड़े ही श्रद्घा भाव से उक्त पताका को गाजे बाजे के साथ लाकर रामलीला भवन पर स्थापित कर दिया गया और इसी के साथ रामलीला की आगे की तैयारियों की शुरुआत भी हो गई।

Leave a comment