0 आर्केस्ट्रा और जबाबी कीर्तन में रात भर जमे रहे श्रोता
कोंच-उरई। देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर बीती देर रात विभिन्न संगठनों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। यहां मियांगंज में आयोजित जबाबी कीर्तन में बाहर से आईं कीर्तन पार्टियों ने श्रोताओं का पूरा मनोरंजन कराया जबकि अन्य संगठन द्वारा क्रय विक्रय में आयोजित की गई आर्केस्ट्रा पार्टी में उमड़ी भीड़ की फरमाइश पर गानों भजनों के अलावा नृत्यांगनाओं के नृत्य का भी भीड़ ने जमकर लुत्फ उठाया।
श्री पांचाल विश्वकर्मा नवयुवक कल्याण समिति के तत्वाधान में आयोजित जबाबी कीर्तन कार्यक्रम का मुख्य अतिथि द्वय पालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि विज्ञान विशारद सीरौठिया व सपा के माधौगढ विस प्रत्याशी लाखनसिंह कुशवाहा ने भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण और उनका पूजन कर कार्यक्रम को गति प्रदान की। गोल्डी तिवारी एंड संकीर्तन मंडल हमीरपुर के लेखक की भूमिका में रहे नरेन्द्र ज्ञानी के निर्देशन में मंडल संचालक नीरज द्विवेदी व सह गायिका पूनम शर्मा ने कीर्तनों द्वारा विरोधी टीम योगेश भारती एंड संकीर्तन मंडल इटावा के लिये काफी मुश्किलें छोड़ीं, ढोलक पर अमरसिंह संगत कर रहे थे। दूसरी टीम योगेश भारती के प्रमुख गायक योगेश अजनवी और कोरस कलाकारों जोगेन्द्रसिंह चैहान व नरेन्द्रसिंह भदौरिया ने बांके बलराम द्वारा लिखे गये भजनों से विपक्षी को करारे जबाब दिये। संचालन मूलचंद्र पांचाल ने किया। इस दौरान, क्रय विक्रय समिति के अध्यक्ष हरिश्चंद्र तिवारी, बादामसिंह कुशवाहा, रमाकांत तिवारी लौना, सपा नेता सोनू यादव, वीरेन्द्र पत्थर, राममिलन कुशवाहा, सुरेन्द्रसिंह विश्वकर्मा, आकाश, अमित, नरेन्द्र, डॉ. धर्मेन्द्र पांचाल, केशव, रामजी, अजित, जितेन्द्र, देवेन्द्र, रामू, धर्मेन्द्र, राजकुमार, दीपू, शानू, मनोज, रोहित, प्रदीप, राजीव, सौरभ, नमन आदि मौजूद रहे।
इधर, सहकारी क्रय विक्रय समिति कैम्पस में युवा विश्वकर्मा समाज द्वारा आर्केस्ट्रा पार्टी का आयोजन भगवानदास विश्वकर्मा की अध्यक्षता में किया गया। मंचस्थ अतिथियों लाखनसिंह कुशवाहा, सपा विस अध्यक्ष प्रतिपाल सिंह गुर्जर आदि ने दीप प्रज्वलित कर भगवान विश्वकर्मा का पूजन किया। हंगामा म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों लेडीज सिंगर सोनी यादव कानपुर, दिनेश बच्चन उरई, हासिर हुसैन जालौन ने भजनों और फिल्मी गीतों से भीड़ को बांधने का अच्छा प्रयास किया। नृत्यांगनाओं के नृत्य श्रोता झूमने को मजबूर हो गये। श्रोताओं की फरमाइश पर अभिषेक रिछारिया पुन्नी ने भजन श्सिरड़ी बाले साईं बाबा आया है तेरे दर पे सवाली..्य पर जमकर तालियां बटोरी। ऑर्गन पर रानू गोस्वामी, नाल पर उपेन्द्र पटेल और पैड पर हरीशंकर पटेल संगत कर रहे थे। सुमित झा, गगन झा, ऋषि झा, कुलदीप झा, कन्हैया झा, पवन झा, ब्रजेन्द्र झा, मोनू झा, फूलसिंह झा, सुनील झा, कृष्णकुमार झा, संतोष झा, उमाशंकर झा, छोटू झा, रत्नेश झा, घनश्याम झा आदि मंच व्यवस्था में लगे थे। सुधीर सोनी, सूर्यदीप सोनी, राजू गुप्ता, मृदुल दांतरे, पंचम पटेल आदि मौजूद रहे।






Leave a comment