कोंच-उरई। आज राहुल गांधी की कोंच में खाट सभा के कार्यक्रम को देखते हुये स्वास्थ्य विभाग ने भी अपने कील कांटों की दुरुस्ती मुकम्मल कर ली है। सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बीती देर शाम कोंच सीएचसी का दौरा लगा कर यहां व्यवस्थायें परखीं और जहां कमियां दिखीं उन्हें दुरुस्त करने के निर्देश सीएचसी प्रभारी को दिये। शाम को कोंच आये सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने ओटी, प्रॉपर फीर्मोकेशन जैसी व्यवस्थाओं पर नजर डाली। निरीक्षण में जहां जहां उन्हें कमियां दिखाई दीं वहां दुरुस्ती के लिये प्रभारी डॉ. आरके शुक्ला को कहा। निरीक्षण के बाद मीडिया से बातचीत में सीएमओ ने बताया कि लगभग सभी व्यवस्थायें मुकम्मल हैं। ग्रामीण अंचलों में फैल रहे संग्रामक रोगों के दृष्टिगत उन्होंने कहा कि प्रधानों के मार्फत गांवों में दवाई का छिड़काव कराया जा रहा है। उन्होंने फुल कपड़े पहनने की भी सलाह लोगों को दी।






Leave a comment