img-20160918-wa0134 img-20160918-wa0130 img-20160918-wa0131 img-20160918-wa0132 img-20160918-wa0133उरई। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संघ के प्रोडक्ट हैं जिसमें झूठ की ट्रेनिंग दी जाती है। उन्होंने कहा कि हर आदमी के खाते में 15 लाख रुपये जमा कराने से लेकर भ्रष्टाचार को खत्म करने तक उन्होंने जितनी बातें कहीं वे सब झूठी थी। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ा भ्रष्टाचार इस देश में किसानों की जमीन उनसे जबरन छीनने का है। भटटा पारसोल में जब किसानोें पर उनकी जमीनों के जबरन अधिग्रहण का विरोध करने की वजह से गोलियां चलवाईं गईं थी तब वे वहां गये थे मोदी नही। इसके बाद उन्होनंे कानून बनवाया था कि किसानों की जमीन उनकी सहमति के बिना अधिग्रहीत नही की जा सकेगी। अगर जमीन ली जायेगी तो उन्हें सर्किल रेट से चार गुनी कीमत दी जायेगी।
राहुल गांधी ने कहा कि भ्रष्टाचार को खत्म करने की शपथ लेकर सत्ताा में आये नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले किसानों के हितों की सुरक्षा करने वाले इस कानून को बदलवाने की कोशिश की। जिसके लिए वे चार बार अध्यादेश लाये। अंदाजा लगाइये कि मोदी भ्रष्टाचार के विरोधी है या सबसे बड़े समर्थक।
राहुल गांधी आज झांसी से पिरौना होते हुए सड़क के रास्ते से जालौन जिले के कोंच कस्बे में पहुंचे। हाइवे से सकरी ग्रामीण सड़क का रास्ता तय करते हुए उन्होंने अपना काफिला चाय के झोपड़ीनुमा होटल में रुकवाया और वहां खड़े होकर उस होटल की चाय की चुस्की भी ली। देर शाम कोंच पहुंचने के बाद उन्होंने मथुरा प्रसाद पटेल महाविद्यालय में खाट सभा आयोजित की। इस दौरान महाविद्यालय को पूरी तरह सील कर दिया गया था और आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।
सभा में उन्होंने अपनी शुरुआती खाट सभा में लोगों द्वारा खाट उठा ले जाने के प्रसंग का जिक्र करके किसानों के स्वाभिमान को कुरेंदा। उन्होंने कहा कि मीडिया में भाजपा के लोगों ने यह प्रचारित कि यूपी के किसान खाट चोर हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोगों को शर्म आनी चाहिए वे उनका मुंह उस विजय माल्या को चोर कहने के लिए नही खुलता जो 10 हजार करोड़ रुपये देश से लेकर भाग निकला। वे खाट ले जाने वाले गरीब किसानों को चोर कहकर बदनाम करने लगे उन्हें जनता माफ नही करेगी।
समाजवादी पार्टी में चल रहे पारिवारिक कलह के प्रसंग को भी उन्होंने भाषण में छुआ। वे इस मामले में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का साथ देते नजर आये। राहुल बोले कि अखिलेश जी ने साइकिल के पुराने टायर को बदल दिया था। मुलायम सिंह यादव ने पंचर टायर को साइकिल में जुड़वा दिया। लोगों ने इस बात को नोटिस किया कि जब उन्होंने अखिलेश को एक कार्यक्रम में लड़का कहा था और इसके बाद अखिलेश ने भी उसी तर्ज पर राहुल अच्छे लड़के हैं कह डाला था और बाद में प्रतिक्रिया होने पर अपनी यह राय सामने रखी थी कि हमे और राहुल को एक-दूसरे का सम्मान करना चाहिए। अखिलेश की इस बात का आज उन पर असर दिखा। उन्होंने अखिलेश का जिक्र अखिलेश जी कहकर पूरे सम्मान के साथ ही किया।
खाट सभा के बीच में दो-तीन किसानों से सभा का संयोजन कर रहे पूर्व विधायक विनोद चतुर्वेदी ने राहुल को बतलाया कि बुंदेलखंड में किसानों के पास कितना कर्जा है जिसके माफ न होने से किसान कितने हलकान है।

Leave a comment