उरई। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी कार्यालय के पटल सहायकों की मनमानी पर विरोध जताने के लिए प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह भाटिया के नेतृत्व में शिक्षकों का एक प्रतिनिधि मंडल बीएसए प्रदीप कुमार पाण्डेय से मिला।
श्री भाटिया ने बताया कि 202 शिक्षकों की पदोन्नति के लिए वरिष्ठता सूची तैयार की जानी थी लेकिन बाबू ने धांधली करके इसमें 212 शिक्षक शामिल कर दिये। उन्होंने एक अन्य समस्या में बताया कि ब्लाॅक डकोर के कुछ शिक्षक मेडिकल अवकाश पर थे। लेकिन फिर भी बीएलओ ड्यूटी पूरी न करने का आरोप मढ़कर उनका जून तथा अगस्त माह का वेतन रोक दिया गया। बीएसए से कहा गया है कि वे इस धांधली का निराकरण करायें।






Leave a comment