cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। मंगलवार को तीसरे दिन भी कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का पड़ाव जनपद में रहेगा। राहुल गांधी पहले राष्ट्रीय नेता हैं जो जालौन जैसे राजनैतिक दृष्टि से साधारण जिले में लगातार तीन दिन तक प्रवास करेंगे।
टीम पीके द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार राहुल गांधी का रात्रि विश्राम आज हमीरपुर में होगा। मंगलवार को सुबह 11 बजे शहीद पार्क हमीरपुर में श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद वे कालपी की ओर रवाना हो जायेंगे। रास्ते में उनका 11.45 बजे कुरारा में सभा को संबोधित करने का कार्यक्रम है। 12.30 बजे अपरान्ह वे जालौन जिले की सीमा में प्रवेश के बाद कदौरा बस स्टैण्ड पर लोगों को संबोधित करेंगे। 1.15 मिनट पर वे जोल्हूपुर मोड़ पहुंचेंगे। जोल्हूपुर मोड़ पर भी वे लोगों को संबोधित करेंगे। 1.45 बजे कालपी में प्रवेश स्थल पर उनकी सभा होगी। 2 बजे कालपी में खोया मंडी चैक से उनका 2 किलोमीटर लंबा रोड-शो होगा। जिसमें वे सर्राफा चैक, टरननगंज मुख्य चैराहा, मुस्लिम बाहुल्य जुल्हैटी चैराहा, हरीगंज बस्ती और दुर्गा मंदिर चैराहा तक भ्रमण करेंगे। शाम 4 बजे वे कालपी से कानपुर देहात रवाना हो जायेगें जहां उनकी पहली सभा चैरा बाजार में होगी। 4.45 बजे वे पुखरायां में वे रेलवे स्टेशन तिराहे पर सभा को संबोधित करेगे। 5 बजे से रामस्वरूप ग्रामोद्योग इंटर काॅलेज में वे खाट सभा करेंगे। 6.15 बजे कानपुर देहात में सरदार पटेल चैक पर सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। शाम 7 बजे वे माती के निरीक्षण भवन में पहुंचेगे और वहीं रात्रि विश्राम करेंगे।

Leave a comment