0 मारीच सुबाहु ने किया विश्वामित्र के यज्ञ का ध्वंस
0 यज्ञ की रक्षा के लिये विश्वामित्र ने दशरथ से मांगे राम-लक्ष्मण
konch1 konch2 konch3कोंच-उरई। सिद्धाश्रम में बार बार राक्षसों द्वारा यज्ञ का ध्वंस करने से आहत महर्षि विश्वामित्र यज्ञ की रक्षा के लिये अयोध्या नरेश दशरथ से उनके पुत्रों राम और लक्ष्मण को मांग लाये। रास्ते में जब वे ताड़क वन से गुजर रहे थे तभी विश्वामित्र ने ताड़का के पापाचारों से राम को अवगत कराया और उस राक्षसी का वध करने के लिये निर्देशित किया। पहले तो राम ने स्त्री का वध करने को क्षत्रिय धर्म के विपरीत बताया लेकिन गुरू ने जब उन्हें ऊंच नीच समझाते हुये बताया कि राक्षसी प्रवृत्तियां पुरूष या स्त्री नहीं बल्कि राक्षसी ही होती हैं और इनके बध में कोई दोष नहीं लगता, ताड़का का बध करने के लिये आदेशित किया तो गुरू आदेश का पालन करते हुये उन्होंने ताड़का का संहार कर उस जनस्थान तथा वहां के निवासियों को राक्षसों के भय से अभय प्रदान किया। बीती रात्रि यह प्रसंग कोंच की ऐतिहासिक रामलीला के मंचन के दौरान मंचित किया गया ताड़का बध लीला में।
श्रीधर्मादा रक्षिणी सभा द्वारा संचालित कोंच के 164वें रामलीला महोत्सव में बीती रात्रि ताड़का बध लीला का रोमांचक प्रदर्शन किया गया। ताड़का का बध करके राम और लक्ष्मण गुरू विश्वामित्र के साथ सिद्धाश्रम पहुंचते हैं और फिर प्रारम्भ होता है विश्वामित्र का यज्ञ और यज्ञ की सुगंध पाकर राक्षस फिर वहां आकर उत्पात मचाने और यज्ञ ध्वंस करने का प्रयास करते हैं लेकिन राम सुबाहु का बध कर देते हैं और बिना फण बाला वाण चला कर मारीच को सौ योजन दूर फेंक देते हैं। इस लीला को देखने के लिये हजारों की संख्या में जनसैलाब उमड़ा था और ग्राउंड में तिल धरने को भी जगह बाकी नहीं बची थी। बीच बीच में हास्य कलाकारों ने जो मारीच के सेनानीगणों के रूप में थे, लोगों का खूब मनोरंजन कराया। विश्वामित्र का किरदार रंगकर्मी गोविंदशरण मिश्रा, दशरथ का वीरेन्द्र त्रिपाठी, सुमंत्र का विक्की दुवे, बशिष्ठ का सुशील दूरवार, ताड़का उज्वल अग्रवाल, मारीच दीपू सोनी, सुबाहु सुमित झा, अन्य हास परिहास किरदारों में राकेश गिरवासिया, अभिषेक रिछारिया, संतोष राठौर, सूर्यदीप सोनी, ऋषि झा आदि के अभिनय काफी सशक्त रहे। रामलीला समिति के अध्यक्ष सुधीर सोनी, मंत्री सीताशरण पटेल, अभिनय विभाग के रमेश तिवारी, नरोत्तम स्वर्णकार, मृदंल दांतरे आदि मंचन में सहयोग कर रहे थे।
कोंच रामलीला में आज-
अहिल्या उद्घार एवं धनुष यज्ञ लीला
कोंच-उरई। कोंच की रामलीला में कल 30 सितंबर को अहिल्या उद्घार एवं धनुष यज्ञ लीला का रोमांचक मंचन नगर के श्रेष्ठ रंगकर्मियों द्वारा किया जायेगा। उक्ताशय की जानकारी देते हुये रामलीला समिति के अध्यक्ष संजय सोनी ने देते हुये बताया है कि लीला रात्रि ठीक 8 बजे से रामलीला रंगमंच पर मंचित होगी।

Leave a comment