konch4कोंच-उरई। तहसीलदार भूपाल सिंह ने शुक्रवार को बीएलओ की कक्षा तहसील सभागार में लगाई और उन्हें मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर जरूरी हिदायतें दीं, कहा कि सभी बीएलओ अपने अपने भाग संख्या के अंतर्गत जेंडर और इपिक रेशियो जुवानी याद रखें। उन्होंने यह भी कहा कि महिला मतदाताओं की संख्या बढाने पर खास ध्यान देने की जरूरत है और इसके लिये अभियान चला कर उनके नाम मतदाता सूची में दर्ज करायें।
तहसीलदार भूपाल सिंह ने कहा कि बीएलओ अपनी भाग संख्या, बूथ संख्या, जेंडर और इपिक रेशियो से जुड़ी जानकारियां कंठस्थ याद रखें ताकि पूछे जाने पर वे बगलें झांकने के बजाय फटाफट जबाब दे सकें। अभियान के दौरान जितने भी प्रारूप-6 प्राप्त हो चुके हैं उन्हें कार्यालय में जमा करायें ताकि उनकी फीडिंग की जा सके। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें कहीं किसी प्रकार की दिक्कत हो तो वे पदाविहित अधिकारियों की मदद ले सकते हैं। इस दौरान आरके दूरवार, ओमप्रकाश, रामबाबू, मुन्नीदेवी, सुशीलादेवी, सरला, सुनीता, मंजू, अग्निवेश, सुशील आदि मौजूद रहे।

Leave a comment