konch1 konch2कोंच। इलाकाई सांसद भानुप्रताप वर्मा ने कहा है कि राष्ट्रीय कृषि बाजार योजना के तहत कोंच मंडी का जुडना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है, इस योजना के लागू होने के बाद यहां के किसान अंतरप्रांतीय बाजार से जुड़ कर अपनी कृषि उपज का लाभकारी मूल्य प्राप्त कर सकने की स्थिति में होंगे। यह बात उन्होंने आज गल्ला मंडी में राष्ट्रीय कृषि बाजार योजना का शुभारंभ करते हुये बतौर मुख्य अतिथि कही।
गल्ला मंडी में आयोजित सादे समारोह में विशिष्ट अतिथि उरई सदर विधायक दयाशंकर वर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय कृषि बाजार (ई-एनएएम) की अवधारणा के अनुसार किसानों के द्वारा मंडी समिति में विक्रय के लिये लाई जाने बाली जिन्सों की ग्रेडिंग या क्वालिटी टेस्टिंग निर्धारित पैरामीटर पर की जायेगी और प्रदेश भर के व्यापारी इसमें प्रतिभाग कर सकेंगे जिससे प्रतिस्पर्धा बढेगी और किसानों को उनकी उपज का बाजिव मूल्य मिल सकेगा। यह योजना प्रदेश के किसानों के हित में महत्वाकांक्षी योजना है। कार्यक्रम में मौजूद ब्लॉक प्रमुख्य ऐन्द्रकुमार सिंह निरंजन, जिपं अध्यक्ष प्रतिनिधि देवेन्द्रसिंह निरंजन, सपा नेता सरनाम सिंह यादव ने भी इस योजना को लेकर व्यवहारिक परिणामों को देखने की जरूरत बताई। मंडी सचिव डॉ. दिलीपकुमार वर्मा ने बताया कि उक्त योजना में देश भर की कुल दो सौ मंडियां संचालित हैं जिनमें प्रदेश की 66 मंडियों को राष्ट्रीय कृषि बाजार योजना से जोड़ा गया है। बुंदेलखंड में श्क्य श्रेणी की सिर्फ पांच मंडियां और जिले की एकमात्र कोंच मंडी इस योजना का बनी है। इस दौरान मंडी सचिव जालौन माधौगढ ऋषभ जैन, मंडी निरीक्षक छविराज, रविकुमार, बलवानसिंह, इसविंन्द्र कुमार, अशोककुमार, अखिलेशकुमार, अजीमखां, अशोकसिंह, हरीशंकर नगाइच, हरीशंकर कुशवाहा, रमेशचंद्र, इस्लाम, व्यापारियों में विनोद दुवे, अजय रावत, अजय गोयल, राहुल तिवारी, धु्रवप्रताप सिंह, राममोहन रिछारिया, हरीश तिवारी, संतोष गिरवासिया, सुनील लोहिया, छोटे अग्रवाल, हरिश्चंद्र तिवारी, यूसुफ राइन, सुमित कुशवाहा, संतोष विदुआ, विनोद उदैनिया, सौरभ राठौर, प्रेमनारायण राठौर, मिथलेश गुप्ता, वारिस राइन, अरविंद तिवारी, राकेश अग्रवाल, राजीव पटेल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Leave a comment