0 पुष्प वाटिका व जनक बाजार लीला का हुआ मंचन
0 खचाखच भरा था रामलीला ग्राउण्ड
कोंच-उरई। बीती रात्रि कोंच की सांस्कृतिक धरोहर रामलीला में पुष्प वाटिका और जनक बाजार लीला का प्रभावोत्पादक मंचन रामलीला के श्रेष्ठ रंगकर्मियों द्वारा किया गया। सीता स्वयंवर देखने अपने गुरु विश्वामित्र के साथ जनकपुर पहुंचे राम और लक्ष्मण गुरु की आज्ञा पाकर जनकपुर भ्रमण पर निकलते हैं। बाजार में बैठे दुकानदार और व्यवसायी उनकी मोहिनी छवि देखकर उनसे बात करने को आतुर हो उठते हैं और उन्हें रिझाने के लिये अपनी वाणिज्यिक वस्तुओं की बड़ाई करने लगते हैं। जनकपुर की महिलायें और बालायें भी उन दोनों की एक झलक पाने को आतुर दिखती हैं। बाद में गौरी पूजन के लिये आई जनकनंदिनी सीता और राम का पुष्प वाटिका में प्रथम मिलन होता है। इस दौरान रामलीला ग्राउंड दर्शकों से खचाखच भरा था।
श्री धर्मादा रक्षिणी सभा द्वारा संचालित कोंच की ऐतिहासिक रामलीला के जारी 164वें महोत्सव में बीती रात्रि रामलीला रंगमंच पर पुष्पवाटिका और जनक बाजार का बड़ा ही सुंदर मंचन किया गया। महर्षि विश्वामित्र के साथ सीता स्वयंवर देखने जनकपुर पहुंचे जहां मार्ग में पाषाण शिला बनी पड़ी अहिल्या का राम ने उद्धार किया और महाराज जनक के अतिथि भवन में विश्राम किया। गुरु आज्ञा पाकर दोनों भाई जनकपुर अवलोकन के लिये निकलते हैं। बाद में पुष्प वाटिका में गौरी पूजन के लिये अपनी सखियों के साथ आईं जनकनंदिनी सीता का राम के साथ प्रथम मिलन होता है। लीला में सभी पात्रों ने अपने किरदारों के साथ पूरा न्याय किया। समाजी और व्यासजी रामलीला के अमंचित प्रसंगों को दोहों और चैपाइयों के माध्यम से आगे बढा रहे थे। विश्वामित्र की भूमिका में संतोष त्रिपाठी, पंडों की भूमिका में बुद्घसिंह बुंदेला, मिरकू महाराज, आशुतोष रावत, राकेश गिरवासिया, संतोष राठौर, सुमित झा, शिवम झा, मृदुल दांतरे, अहिल्या अतुल शर्मा, जनक कृष्णकांत वाजपेयी, अन्य भूमिकाओं में पवन अग्रवाल, सूर्यदीप सोनी गौरीशंकर झा, नीरज अग्रवाल सीते, शुभ सोनी, धु्रव सोनी, हिमांशु राठौर, अभिषेक रिछारिया, दीपू सोनी आदि ने अपनी प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को खूब हंसाया।
कोंच रामलीला में आज-
सीता को व्याहने बारात लेकर जनकपुर जायेंगे राम
शिव धनुष पिनाक को भंग करने के बाद सीता ने राम के कंठ में वरमाला डाल कर उन्हें वर के रूप में चुन लिया है, लेकिन कल 1 अक्टूवर को धूमधाम से बारात लेकर वे अनुजों सहित व्याह रचाने के लिये जनकपुर जायेंगे। उक्ताशय की जानकारी देते हुये रामलीला समिति के अध्यक्ष सुधीर सोनी एवं मंत्री सीताशरण पटेल ने बताया है कि राम बारात रात्रि ठीक नौ बजे रामलीला भवन से प्रारम्भ होकर आजादनगर में खत्रियाना स्थित जनकपुर पहुंचेगी। बारात मार्ग में जगह जगह रामजी की सवारी का स्वागत होगा।







Leave a comment