जालौन-उरई। गिट्टी की डस्ट से भरे 5 ट्रकों को मोरम समझकर एआरटीओ सहित एसडीएम व सीओ ने अलग अलग स्थानों पर वाहन चैकिंग के दौरान पकड़कर कोतवाली में खड़ा कराया। तो वहीं, खनिज विभाग की जांच में उक्त ट्रकों में गिट्टी की डस्ट ही पाई गई।
एआरटीओ सहित एसडीएम एसपी यादव व सीओ एके सिंह द्वारा चलाए गए चेकिंग अभियान में पांच ट्रकों को पकड़ा गया। जिनमें देखने पर मोरम भरी हुई लगती थी। जिसके बाद खनिज विभाग को इसकी सूचना दी गई। खनिज विभाग के अधिकारी विनोद कुमार ने जालौन आकर इसकी जांच की। जांच में जिसे मोरम समझा जा रहा था वह गिट्टी की डस्ट निकली। ट्रक चालक ने बताया कि झांसी में एक नया क्रेशर प्लांट लगाया गया है जो गिट्टी की डस्ट को बालू की तरह बनाकर बेच रहा है। इसके लिए गिट्टी की डस्ट को पुनः क्रेशर में डालकर पीस जाता है। इसके बाद उसे छाना व धोया जाता है। जिसके बाद गिट्टी की डस्ट बालू की ही तरह दिखने लगती है। चूंकि अभी बाजार में बालू उपलब्ध नहीं है इसलिए जिनके अधूरे निर्माण कार्य पड़े हैं, वह बालू के स्थान पर इसी डस्ट का प्रयोग कर अपने अधूरे पड़े निर्माण कार्य को पूरा करा रहे हैं।






Leave a comment