जालौन-उरई। गौकशी में वांछित चल रहे आरोपी को कोतवाली पुलिस ने कोंच चैराहे के पास से पकड़कर जेल भेजा।
जिला बरेली के एजाजनगर निवासी भूरा गौकशी के आरोप में कोतवाली पुलिस द्वारा वांछित चल रहा था। शुक्रवार की रात्रि कोतवाली में तैनात एसआई रामप्रकाश को सूचना मिली कि उक्त आरोपी कोंच चैराहे पर कहीं बाहर भागने की फिराक में किसी वाहन के इंतजार में खड़ा है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को पकड़कर कोतवाली ले आई। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।






Leave a comment