उरई। उत्तर प्रदेश वैश्य महासम्मेलन के तत्वावधान में गांधी जयंती पर शहीदों को श्रद्धांजलि स्वरूप मेडिकल काॅलेज और जिला अस्पताल के सहयोग से निशुल्क स्वास्थ्य महाशिविर का आयोजन होगा।
कार्यक्रम अध्यक्ष भरत कुरेले और कार्यक्रम संयोजक संजीव सिकौल्या ने बताया कि शिविर न्यू स्वयंवर गेस्ट हाउस में सुबह 10 बजे से अपरान्ह 2 बजे तक चलेगा। इसमें मधुमेह, हीमोग्लोबिन की कमी, ब्लड ग्रुप और ब्लड प्रेशर की जांच प्रमुख रूप से जानेमाने डाॅक्टरों द्वारा की जायेगी। मरीजों को दवा भी निशुल्क उपलब्ध कराने की व्यवस्था है।






Leave a comment