cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। शारदीय नव रात्रि के प्रथम दिन शनिवार को मातारानी के भक्तों ने माता शैलपुत्री की पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना की तो वहीं जिले के प्रमुख शक्तिपीठों से लेकर मोहल्ले के देवी मंदिरों में भी माता रानी के जयकारों की ध्वनि प्रातः से ही गुंजायमान होनी शुरू हो गयी थी।
नव रात्रि महोत्सव के प्रथम दिन जो भक्त नौ दिनांे तक मातारानी की असीम कृपा हासिल करने के लिये पूजा अर्चना कर व्रत रखते हैं उन्होंने तो उसकी तैयारियां कई दिनों से ही शुरू कर दी थीं ऐसा ही प्रमुख शक्ति पीठों में देखा गया। शक्ति स्वरूपा की पूजा अर्चना करनेके लिये आने वाले भक्तों की विशाल भीड़ को देखते हुये प्रमुख माता रानी के मंदिरों की साफ सफाई से लेकर पुताई का कार्य भी पूरा करा लिया गया था। आज नवरात्रि के प्रथम दिवस माता शैलपुत्री का दिन होता है इस दिन भक्तजन भूमि, भवन और वाहन का वरदान माता रानी से मांगते हैं। नवरात्रि में सर्व प्रथम पहले दिन बैल पर सवार भगवती शैलपुत्री माता के पूजन अर्चना का विधान है जो अपने दाहिने हाथमें कमल पुष्प सुशोभित रहता है। आज से शुरू हुये नव रात्र महोत्सव में पूरे नौ दिनों तक भक्तजनों का शक्ति पीठों में पूजा अर्चना करने के लिये तांता लगा रहता है ऐसे स्थानों पर पहुंचने वाले भक्त माता रानी के जयकारे लगाते हुये मातारानी के दरबार में माथा टेककर सुख समृद्धि की कामना करते हैं।

Leave a comment