?????????????
?????????????

जालौन-उरई। श्रीरामलीला समिति के तत्वावधान में चल रही रामलीला मंचन में जनक बाजार व पुष्प वाटिका की लीला का मंचन किया गया। जिसमें चतुर सखियों द्वारा किया गया संवाद सराहनीय रहा। तो वहीं जनक बाजार का दृश्य भी दर्शनीय रहा।
रामलीला महोत्सव 2016 के चैथे दिन जनक बाजार तथा पुष्प वाटिका की लीला का भव्य मंचन किया गया। रामलीला मंचन के प्रथम दृश्य में विश्वामित्र द्वारा राम और लक्ष्मण को जनकपुर में घूमने का आदेश दिया जाता है। जब जनकपुर में भ्रमण के लिए राम-लक्ष्मण निकलते हैं, तो उन्हें देखकर सखियां आपस में बातें करती हैं। सखियों का यह संवाद विशेष सराहनीय रहा। तो वहीं जनक बाजार का अवलोकन करने पहुंचे प्रभु राम ने समिति के कोषाध्यक्ष घनश्याम पोरवाल की कोल्डड्रिंक की दुकान, सह कोषाध्यक्ष विष्णु अग्रवाल की मेवा मिष्ठान की दुकान, राजू चैरसिया की पान की दुकान, पंकज कुसमरा की पेटीज की दुकान व भोला पुरवार की फल की दुकान का अवलोकन किया। लीला मंचन में लीला मंचन में मुनि विश्वामित्र सुरेंद्र पराशर, श्रीराम की भूमिका में अंजू तिवारी व लक्ष्मण की भूमिका में केके शुक्ला ने अपने अभियन के जौहर दिखाए। ककिया के सुंदर अभिनय में सुभाष मस्ताना भेंड़ ने अपने अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। तो वहीं महिला नृत्यकार गुंजा रानी ने भी अपने सुंदर नृत्य से दर्शकों का मन मोह लिया।
फोटो नं.-01उरई07
इंसेट-
श्रीराम लीला महोत्सव 2016 में आज दोपहर 12 बजे से रामकलेवा का आयोजन किया जाएगा। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी राकेश प्रजापति ने दी।

Leave a comment