उरई। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में कार्यकर्ताओं ने अपने पराये का व्यवहार होने की शिकायत की। उन्होनंे कहा कि इस चश्में की वजह से कार्यकर्ताओं को उनकी क्षमता और निष्ठा के मुताबिक तबज्जो नही मिल पा रही जिससे मायूसी की भावना घर कर रही है। जिलाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह यादव ने आश्वासन दिया कि कार्यकर्ताओं के साथ कोई भेदभाव नही होने दिया जायेगा। पार्टी के लिए मेहनत करने वाले हर कार्यकर्ता को सम्मान व महत्व मिलेगा।
समाजवादी पार्टी की इकलासपुरा स्थित जिला कार्यालय में शनिवार को हुई बैठक में मुख्य रूप से आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की ओर से जिले में मजबूत तैयारी करने पर चर्चा हुई। शफीकुर्रहमान कश्फी ने कहा कि बूथ अध्यक्ष धरातल की जानकारी करके उन्हीं कार्यकर्ताओं को बनाया जाये जिनकी वास्तव में लोगों में पैठ हो और जिनमें पार्टी के लिए जीने-मरने का जज्बा भी हो।
सदर विधायक दयाशंकर वर्मा ने भी मासिक बैठक में हाजिरी लगाई। कुछ कार्यकर्ताओं ने शस्त्र लाइसेंसों के छह-छह महीनें से अटके रिन्यूवल की समस्या को उठाया। उन्होंने कहा कि पार्टी को इसे दूर कराने के लिए भूमिका निभाना चाहिए तांकि जरूरतमंद लोगों में पार्टी के प्रति आस्था बढ़े।
पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीराम पाल, नबाव सिंह यादव, महेश द्विवेदी, जयशंकर द्विवेदी, भानुप्रताप वर्मा, मांडवी निरंजन, लाखन सिंह कुशवाहा और रवि वर्मा आदि मौजूद थे।






Leave a comment