0 दोनों पक्षों को थाने में बुलाकर कराया समझौता
01orai05उरई। मोहल्ला फर्राशखाना में एक व्यक्ति द्वारा ताजिया रखने वाले स्थान पर दीवाल का निर्माण कराने के बाद ताजियेदारों के लिये बाधा का कारक बनी दीवाल को कदौरा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ताजिया रखने में बाधक बनी दीवाल को तुड़वा दिया। पुलिस की देखरेख में हुयी इस कार्यवाही को ताजियेदारों ने भी संतोष व्यक्त किया है।
उल्लेखनीय हो कि कस्बा कदौरा के मोहल्ला फर्रासखाना में एक खाली प्लाट शानू नामक व्यक्ति ने खरीदा था इसके बाद उसने प्लाट की बाउण्ड्री का निर्माण कराया तो उसने जिस स्थान पर सालों से ताजिये रखे जा रहे थे उसे अपने कब्जे में लिया था। शानू की इस हरकत का मोहल्ले के ताजियेदारों ने तीखा विरोध भी किया था लेकिन शांत हो गया था। अब 3 अक्टूबर से फिर से ताजिया रखने की तैयारियों में जुटे ताजियेदारों ने उक्त मामले की शिकायत जिलाधिकारी तक पहुंचायी थी। इसके बाद उप जिलाधिकारी कालपी ने सक्रियता दिखाते हुये कदौरा थानाध्यक्ष रुद्रप्रताप सिंह को निर्देशित किया कि वह उक्त मामले का समाधान कराकर आला अधिकारियों को अवगत कराये। एसडीएम के निर्देशमिलते ही थानाध्यक्ष ने ताजियेदारों के साथ ही शानू को थानेमें बुलाकर दोनों पक्षों की बातों को सुना और अंत में निर्णय हुआकि ताजिया रखने में बाधक बनी दीवाल को तुड़वा दिया जायेगा। थाने में बैठकर हुये निर्णय के बाद शानू ने पुलिस की मौजूदगी में बनायी गयी दीवाल तो मजदूरों से तुड़वा दिया इसी के साथ विवाद की स्थिति परविराम लग गया।

Leave a comment