02orai05 02orai06 02orai07 02orai08उरई। गांधी जयंती पर रविवार को सरकारी और गैर सरकारी स्तर पर कई कार्यक्रम आयोजित करके बापू को याद किया गया। सुबह सभी सरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण किया गया। कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी संदीप कौर ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद गोष्ठी आयोजित हुई लेकिन उसमें लोग नही पहुंचे। वजह क्या रही यह सोचनीय है। महिला थानाध्यक्ष ने ठड़ेश्वरी मंदिर और रामकुंड पर सफाई के लिए श्रमदान करके स्वच्छता के प्रति बापू के समर्पण को लोगों को स्मरण कराया। वैश्य महासम्मेलन के तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य महाशिविर का आयोजन किया गया। डीवी काॅलेज में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गांधी से जुड़े एलबम और देश-विदेश में जारी डाक टिकटों की प्रदर्शनी लगाई गई।
गांधी जयंती को इस बार भी नगर में पूरी गरिमा के साथ मनाया गया। गांधी प्रतिमाओं और अन्य महापुरुषों की मूर्तियों पर जयंती की पूर्व संध्या पर आकर्षक प्रकाश व्यवस्था कराई गई थी। सुबह परंपरागत् प्रभातफेरी भी निकाली गई जिसमें मुख्य सहभागिता रामकुमार दीवौलिया और सत्यपाल शर्मा जैसे बुजुर्गों की रही। हालांकि सरकारी स्तर से तय कार्यक्रमों में औपचारिकता भर पूरी हुई। लेकिन दूसरी ओर महिला थानाध्यक्ष नीलेश कुमारी के नेतृत्व में परिवार परामर्श केंद्र से जुड़ी समाजसेवियों द्वारा ठड़ेश्वरी मंदिर और रामकुंड पर सफाई के लिए किया गया श्रमदान गांधी जयंती के आयोजन को जीवंत कर गया। नीलेश कुमार के साथ जुड़ी समाजसेवियों में महिला सिपाहियों के अलावा अंजू शर्मा, अलका लाक्षाकार, ममता स्वर्णकार और गरिमा पाठक ने भी जमकर पसीना बहाया।
डीवी काॅलेज में सैंकड़ों छात्रों ने गांधी से जुड़े विभिन्न प्रसंगों के चित्र और डाक टिकटों की प्रदर्शनी देखने में बेहद रुचि दिखाई। उत्तर प्रदेश वैश्य महासम्मेलन के तत्वावधान में न्यू स्वंयवर गेस्ट हाउस में जानेमाने डाॅक्टरों ने मधुमेह, हीमोग्लोबिन और रक्तचाप का निःशुल्क परीक्षण किया। उन्हें जरूरी दवाएं भी मुफ्त दी गईं। इस शिविर में भरत कुरेले, संजीव सिकौल्या, पुरुषोत्तम दास गुप्ता, रामकुमार गुप्ता, गोविंद नारायण रेजा, अनिल बहुगुणा, बृजमोहन गुप्ता मामा, अजय इटौरया, प्रमोद लुहारी, विजय बंसल, डाॅ. दिलीप सेठ, महेंद्र सेठ, आनंद पुरवार आदि ने व्यवस्था में हाथ बटाया।

Leave a comment