जालौन-उरई। महाराजा अग्रसेन का जीवन लोक कल्याण को समर्पित था। उन्होंने विश्व को शांति, करूणा, दया एवं सद्भाव को संदेश दिया। उन्ही ंके आदर्शों एवं सद्प्रेरणा के कारण आज अग्रवाल समाज विकास के पथ पर अग्रणीय है। उक्त उद्गार अग्रसेन जयंगी समारोह के अवसर पर अग्रवाल समाज सेवा समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार मित्तल ने सजातीय बंधुओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। इस दौरान विविध रंगारंग कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताओं के आयोजन के साथ ही समाज के मेधावी छात्र, छात्राओं को सम्मानित भी किया गया। जिसमें मेंहदी प्रतियोगिता में किरन अग्रवाल, सोनाली अग्रवाल तथा डंास प्रतियोगिता में कसिका अग्रवाल व नंदनी अग्रवाल ने बाजी मारी।
महाराजा अग्रसेन की जयंती को लेकर स्थानीय मिलन गेस्ट हाउस में अग्रवाल समाज द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन उमाशंकर अग्रवाल की अध्यक्षता एवं पवन अग्रवाल के संचालन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ महाराज अग्रसेन, कुल देवी माता लक्ष्मी एवं मां सरस्वती की संगीतमय आरती व पुष्पार्चन के साथ हुआ। इस अवसर पर मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन नितिन मित्तल, पंकज बंसल, कंचन अग्रवाल, शशि अग्रवाल एवं सुधा अग्रवाल के निर्देशन में संपन्न हुआ। सीनियर वर्ग में किरन अग्रवाल नप्रथम, सोनाली अग्रवाल द्वितीय एवं शिवांगी अग्रवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में सोनाली अग्रवाल, तन्वी बंसल तथा अद्या बंसल क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रही। वहीं डांस प्रतियोगिता का आयोजन नीलेश अग्रवाल, मेहुल गर्ग, मधु सिंघल, अशोक अग्रवाल लाला, केके अग्रवाल एवं सोमिल बंसल के निर्देशन में संपन्न हुआ। जिसमें सीनियर वर्ग में कसिमा अग्रवाल प्रथम, निकिता अग्रवाल द्वितीय तथा संस्कृति अग्रवाल तृतीय स्थान पर रही। वहीं जूनियर वर्ग में नंदनी अग्रवाल, पहले, छवि अग्रवाल दूसरे तथा नमन अग्रवाल तीसरे स्थान पर रहे। इस दौरान समाज के मेधावी छात्र, छात्राओं में अंकिता, वंशिका, हर्षित, हर्ष, सागर, तन्वी, शिवांगी, आकांक्षा, मुस्कान, सुरभि, नेन्सी आदि को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर महामंत्री कार्यक्रम संयोजक पुनीत मित्तल, महामंत्री नीरज अग्रवाल, उपाध्यक्ष अनिल मित्तल, देवांशु अग्रवाल रामजी, विशाल अग्रवाल, पंकज गर्ग, नीलेश अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, अनिल अग्रवाल डब्बू, अंशुल अग्रवाल, नीरज बंसल, विजय अग्रवाल, महेश अग्रवाल मामा, दीपक मित्तल आदि उपस्थित रहे।







Leave a comment