cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। भारतीय जनता पार्टी जालौन की बैठक जिला उपाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह यादव के आवास पर समस्त जिला पदाधिकारी एवं अनिल बहुगुणा की उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष उदयन पालीवाल ने की।
उन्होंने कहा कि विधान सभावार बूथ सम्मेलन की संरचना एवं विधान सभावार होने वाले बूथ सम्मेलन एवं विधान सभावार प्रभारियों के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई जिसमें बूथे सम्मेलन के जिला प्रभारी नीरज श्रीवास्तव जिला महामंत्री होगे। विधान सभावार बूथ सम्मेलन के प्रभारी उरई देवेन्द्र सिंह यादव जिला उपाध्यक्ष, कालपी विधान सभा के धर्मेन्द्र गुप्ता, माधौगढ भगवतीशरण शुक्ला होगे तथा छह अक्टूबर एवं दस व 11 अक्टूबर को होने वाले बूथ सम्मेलन की बैठक मंडल अध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी तथा सेक्टर संयोजक उपस्थित होगे। कालपी विधान सभा की बैठक कालपी में भाजपा जिलाध्यक्ष उदयन पालीवाल के द्वारा माधौगढ विधान सभा की बैठक कुठौंद में जिला महामंत्री नीरज श्रीवास्तव उरई विधान सभा की बैठक उरई में जिला प्रभारी चंद्रभान राय लेगे। आगामी जनपद की तीनों विधान सभाओं के बूथ सम्मेलन तीनों विधान सभाओं में होगे जिसमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद उत्तर प्रदेश प्रभारी ओमप्रकाश माथुर एवं धर्मपाल प्रदेश उपाध्यक्ष की विशेष उपस्थिति मेें विधान सभावार बूथ सम्मेलन प्रदेश से तय किए गए। बैठक में अनिल बहुगुणा, देवेन्द्र यादव, रविन्द्र हसनपुर, इंद्रराज गुर्जर, राजकुमार अग्रवाल, अक्षय त्रिपाठी, आलोक मिश्रा, सोनू आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a comment