04oct2016-3उरई। दुर्गम और ग्रामीण क्षेत्र में काम करने वाले बीमा प्रतिनिधि समाज को बीमा के माध्यम से आर्थिक कवच देते है उनके व्यवसाय से मिलने वाली निधि से ही केन्द्र सरकार देश के बहुआयामी योजनाओं को सृजित कर उनका खाका खींचती है। उक्त बात आज श्री गोविंद होटल उरई में संबोधित करते हुए लाइफ इश्योरेंस एजेंट फेडरेशन आॅफ इंडिया के राष्ट्रीय फाईनेंस कमेटी मेम्बर एवं स्टेट चीफ आफ जोन एनसीजेड सीप श्रीवास्तव ने प्रथम बार नगर आगमन पर व्यक्त करते हुए कहीं।
उन्होंने कहा कि प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष के रूप में एजेंट देश के विकास में अपना योगदान देता है।उनके स्वागत समारोह में कानपुर डिवीजन अध्यक्ष एवं एनसीजेड जोन के महामंत्री नवीन कुमार पांडेय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज भी एजेंट की अनदेेखी की जाती है इस परिस्थितियों में बदलाव लाने के संगठन स्तर पर हम सभी एकजुट होकर सरकार और एलआईसी प्रबंधन को अपनी ताकत का एहसास कराना होगा तभी मैनेजमेंट की मांगों पर ध्यान देकर उनको बाकई एलआईसी की रीढ़ महसूस करेगा। उक्त कार्यक्रम में कानपुर डिवीजन से संयुक्त मंत्री आईपी अवस्थी ने कहा कि सीपी भाई आज उरई शाखा से एजेंटों के लिए संघर्ष करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर रख कर बीमा प्रतिनिधियों के विभिन्न लंबित मांगों को जल्द ही निस्तारित करने का प्रयास करेंगे। आज के स्वागत समारोह में एलआईसी उरई शाखा के प्रबंधक कलीम खान ने शिरकत करते हुए कहा कि हम सभी गौराविंत है कि उरई शाखा से एजेंट हित कि बात करते हुए राष्ट्र स्तर पर लियाफी का नेतृत्व हस्तक्षेप है। कानपुर की सभी शाखाओं के लियाफी अध्यक्ष एवं जालौन कालपी शाखा अध्यक्षों में इस स्वागत समारोह में शिरकत करते हुए अपनी मांगों को रखते हुए अपने नेतृत्व को बधाई दी। कानपुर से आए डिवीजन कोषाध्यक्ष महेन्द्र कुमार तिवारी, रामकिशोर, अम्बिका, एस राजपूत, मो. इश्तियाक ने भी संबोधित किया। आज के स्वागत कार्यक्रम का संचालन करते हुए कानपुर डिवीजन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज पुरवार ने किया। उरई शाखा के अध्यक्ष विपुल कुमार श्रीवास्तव ने स्वागत समारोह में एजेंटों से अपील की कि हमेशा एकजुट होकर अपने नेतृत्व को मजबूत करे जिससे हम एजेंटों के हितों का समाधान अपने आप हो जाएगा। आज के कार्यक्रम के संयोजक अजय कुमार अग्रवाल एवं उरई शाखा के महामंत्री धीरेन्द्र कुमार याज्ञिक ने आगतुंकों का माल्यार्पण करके स्वागत किया। कार्यक्रम में जालौन शाखा से एनडी साहू, कालपी से पारस पुरवार, एसके कनौडिया, उरई से शिवभान राजपूत, उमेश चंद्र श्रीवास्तव, विपिन कुमार द्विवेदी, मनोन त्रिपाठी, हरीबाबू शुक्ला, भारत सिंह राजपूत, प्रमोद वर्मा, दीपक कुमार, प्रमोद पाठक, आशीष गुप्ता, संतोष कौशल, अर्पित अग्रवाल, प्रवीण गुप्ता, रामजी चैहान, रमेश चंद्र खाबरी, रामचंद्र समाधिया समेत लियाफी पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डिवीजन प्रमुख सलाहकार रामकिशोर एवं कालपी से कानपुर डिवीजन में प्रवेश के लिए प्रभाकर पुरवार की उपस्थित रही।

Leave a comment