04oct2016-1उरई। उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के प्रांतीय आवाहन पर आठ वें दिन भी जनपद के सभी 24 संघों के जूनियर इंजीनियर्स लोक निर्माण विभाग के परिसर में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे। जिसमें कार्यक्रम की अध्यक्षता इंजी. आरसी पस्तोर ने एवं सभा का संचालन इंजी. प्रशांत कुमार सक्सेना ने किया।
महासंघ के अध्यक्ष आरसी पस्तोर ने कहा कि सदन में उपस्थित सभी सदस्यों को यह अवगत कराया कि आप सभी की माप पुस्तिकाएं पूर्व में जमा कराने के पश्चात सुरक्षित रखते हुए एवं हड़ताल को सफल बनाने के लिए कर्मचारियों से अपील की कि सभी साथी हड़ताल में सहभागिता करते हुए एकजुटता का परियय दे जिससे सरकार पर दबाव बनाया जा सके। संयुक्त राज्य कर्मचारी परिषद के जनपद अध्यक्ष इंजी. रामप्रसाद श्रीवास्तव सरकार की वादा खिलाफी पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि अब झूठे वादों से जूनियर इंजीनियर मानने को तैयार नही है जब तक सरकार द्वारा उनका मांगों पर शासनादेश जारी नही किया जाता है तब तक यह आंदोलन चलता रहेगा एवं इसके कारण सरकारी योजनाओं पर कुप्रभाव अब देखने को मिल रहा है सारे विकास कार्य ठप है। इंजी. ओमप्रकाश प्रजापति ने कहा कि 4800 ग्रेड पे पाने के लिए अब समस्त डिप्लोमा इंजीनियर सरकार से आरपार की लड़ाई लड़ कर रहेगे। इंजी. कमलेश ने कहा कि सभी विभागों के स्टोरों की टीम गठित कर ताला लगाया जाए जिससे सभी विकास कार्य ठप हो जाए। मार्शल टीम के तेजतर्रार सदस्य इंजी. भगवती प्रसाद ने कई विभागों के कार्यालयों में छापा मार काफी साथियों को मंच पर लाने का काम किया। संघर्ष समिति के चेयरमैन इंजी. बीर सिंह यादव ने टीमे गठित कर लोक निर्माण विभाग के तीनों खंडों के स्टोरों की तालाबंदी की कार्यवाही शुरू कर दी गई। सभा में इंजी. अनिल कुमार, इंजी. मनोज श्रीवास्तव, इंजी. देवीदयाल, इंजी. पीएस निरंजन, इंजी. हेमंत कुमार. इंजी. जगदीश कुमार, इंजी. सतीश कुमार, इंजी. विष्णुदत्त, इंजी. राजकुमार, इंजी. आरके द्विवेदी, इंजी. प्रेमशंकर , इंजी. राजौरिया आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a comment