उरई। बृजलाल खाबरी को एआईसीसी में पार्टी के प्रवक्ताओं की सूची में शामिल किया जा सकता है। इसका संकेत गुलाम नवी आजाद ने पत्रकार वार्ता में दिया। कांग्रेस की योजना शायद यूपी विधानसभा चुनाव के मददे नजर दलितों में उनके माध्यम् से मायावती की प्रभावी काट करने की है।
उन्होंने कहा कि बृजलाल खाबरी उत्तर प्रदेश की दलित राजनीति में बड़ा चेहरा हैं। उन्होंने कहा कि खाबरी आज से ही कांग्रेस का काम शुरू कर देंगे। खाबरी ने भी पत्रकारों से कहा कि वे आज के अलावा अब नियमित रूप से पार्टी के कहने पर आप लोगों से बातचीत करते रहेंगे।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राज बब्बर ने खाबरी को बड़ा नेता बताते हुए कहा कि पार्टी के हर फोरम पर उन्हें पूरा सम्मान दिया जायेगा। खाबरी कांगे्रस पार्टी में शीर्ष नेताओं से मिले इस वैलकम से काफी उत्साहित नजर आये।
गुलाम नवी आजाद यह बताना नही भूले कि बृजलाल खाबरी के पास इस समय बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव का पद है। उन्होंने कहा कि बृजलाल खाबरी की उत्तर प्रदेश में ही नही पूरे देश में मजबूत पहचान है क्योंकि खाबरी मध्य प्रदेश, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, झारखंड आदि राज्यों में बहुजन समाज पार्टी के इंचार्ज का रोल निभा चुके हैं।






Leave a comment