cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngजालौन-उरई। नगर की यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए प्रशासन द्वारा कोई व्यवस्था न करने तथा नगर में यातायात पुलिस की तैनाती न होने के कारण नगर की यातायात व्यवस्था चैपट है। जिसके चलते नगर के लोग जाम की समस्याओं को झेलने के लिए मजबूर है।
देवनगर चैराहे से छोटी माता मंदिर तक नगर में सुबह से शांम तक कई बार जाम लगता है। इसका मुख्य कारण बढ़ता हुआ अतिक्रमण तथा नगर में बड़े वाहनों का प्रवेश है। नगर में आज तक यातायात पुलिस की व्यवस्था न होने तथा कोतवाली पुलिस का भय न होने के कारण वाहन स्वामी जहाँ मन चाहता है, वहाँ पर गाड़ी खड़ी कर देता है। मोटरसाईकिल, टेªक्टर, टेम्पो, कार, आपे, मेजिक आदि गाड़ियों को लोग सड़क पर खड़ा कर देते हैं। जिसके कारण सड़क पर जाम लग जाता है। तो वहीं, कोतवाली रोड पर स्टेट बैंक के सामने ग्राहकों द्वारा गाडी खडी कर देने के कारण जाम लग जाता है। मजे की बात तो यह है कि पुलिस चैकी के नीचे ही जाम की सबसे विकराल समस्या है। सब्जी बेचने वाले दुकानदार तथा ठेला-ठिलियों पर फल सब्जी बेचने वाले बीच सड़क पर खड़े हो जाते हैं, जिससे वाहनों का निकलना तो दूर रहा पैदल चलना भी मुश्किल मालूम पडता है। नगर व ग्रामीण क्षेत्र की जनता जाम के इस झाम से काफी परेशान है। जाम की समस्या न सिर्फ जनता बल्कि दुकानदार भी खासे परेशान हैं। किंतु प्रशासन द्वारा जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। अधिकारियों से शिकायत करने पर आश्वासन तो दे दिया जाता है परंतु नगर की जनता को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए अब तक कोई ठोस प्रयास नहीं किया गया। यदि कभी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया भी जाता है आगे, आगे प्रशासन अतिक्रमण हटवाता जाता है तो वहीं, प्रशासन के जाते ही पीछे पुनः अतिक्रमण कर लिया जाता था। जाम के झाम से लगातार परेशान नगर की जनता व समाजसेवियों में अनिल पुरवार, जहांगीर आलम, मनोज गुप्त, अक्षत चंसौलिया, पुष्पेंद्र यादव, बब्लू तिवारी, विपुल दीक्षित, वैभव अग्रवाल, प्रतीक चंसौलिया, इबा्रहीत दाऊ आदि ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि नगर में यातायात पुलिस की व्यवस्था की जाए तथा दिन में नगर में बडे वाहनों का प्रवेश बंद किया जाए जिससे नगर की यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे। इसके साथ लोगों का कहना है कि प्रशासन द्वारा नगर की सड़कों को अतिक्रमण से मुक्त न कराया गया, तब तक नगर के लोगों को जाम के झाम से मुक्ति नहीं मिलेगी। इस संबंध में जब एसडीएम एसपी यादव व सीओ एके सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि शीघ्र ही नगर में यातायात पुलिस की व्यवस्था की जाएगी।

Leave a comment