जालौन-उरई। नगर के प्राचीन बिरिया सरकार मंदिर के समीप स्थित घाट वाली माता के मंदिर पर प्रत्येक सोमवार को लगता है श्री मंेहदीपुर बालाजी सरकार के भक्तो का मेला। जिसमें बाबा की कृपा से सैकडों की संख्या में भक्तों के संकट दूर किए जाते हैं।
नगर के बाहर सुरम्य वातावरण में स्थित घाट वाली माता का मंदिर नगर व क्षेत्र के श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बना हुआ हैं। जिसमें प्रत्येक सोमवार को सैकडों की संख्या में श्रद्धालुओं के द्वारा श्री बालाजी सरकार के दरबार में अरजी लगाकर संकट काटे जाते है। विभिन्न वाधाओं से पीडित लोगो को उनके परिवारीजन प्रत्येक सोमवार को लगने वाले बाबा के दरवार में आते है। जिसमें श्री बालाजी सरकार के द्वारा अपने भक्तों के संकट दूर किए जाते है। तो वही मंदिर परिसर मंे भक्तों के द्वारा प्रसाद की व्यवस्था की जाती है। इसके अलावा मनोकामना पूर्ण होंने पर भक्तों द्वारा उक्त सिद्ध स्थल पर भंडारे का भी आयोजन किया जाता है।







Leave a comment