समाजसेवी गिरजा चरण राजपूत की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, नम आंखों से दी गई विदाई
उरई (जालौन)।
क्षेत्र के बमोरी गांव में समाजसेवी गिरजा चरण राजपूत की अंतिम यात्रा में सोमवार को हजारों लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद गंगा चरण राजपूत के छोटे भाई तथा चरखारी से भाजपा विधायक बृजभूषण सिंह राजपूत के चाचा गिरजा चरण राजपूत के निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे जनसमूह के बीच ‘गिरजा चरण राजपूत अमर रहें’ के गगनभेदी नारे गूंजते रहे।
आवास से निकली अंतिम यात्रा, बड़े बेटे ने दी मुखाग्नि
सोमवार सुबह बमोरी स्थित उनके आवास से पार्थिव शरीर को अंतिम यात्रा के लिए निकाला गया। इस दौरान रिश्तेदारों, ग्रामीणों और बड़ी संख्या में महिलाओं ने पार्थिव शरीर की परिक्रमा कर पुष्पांजलि अर्पित की। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था; पुत्र अजय राजपूत बिलखते नजर आए। इसके उपरांत विशाल जनसमूह के साथ अंतिम यात्रा फार्म हाउस पहुंची, जहां पूर्वजों की समाधियों पर पुष्प अर्पित किए गए। बड़े पुत्र डॉ. अनिल राजपूत ने पिता की पार्थिव देह को मुखाग्नि दी।
इस दौरान उनके बड़े भाई ओमप्रकाश राजपूत (लल्लू भैया), पूर्व सांसद गंगा चरण राजपूत, विधायक बृजभूषण राजपूत, अखिल राजपूत और आशु राजपूत सहित परिवार के सभी सदस्य एवं रिश्तेदार मौजूद रहे।
श्रद्धांजलि सभा में जुटे दिग्गज राजनेता
अंतिम संस्कार के बाद आयोजित श्रद्धांजलि सभा में विभिन्न राजनीतिक दलों के दिग्गजों और जनप्रतिनिधियों ने पहुंचकर दिवंगत आत्मा को नमन किया। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में प्रमुख रूप से शामिल रहे:
- मंत्री व सांसद: प्रदेश सरकार के गन्ना विकास राज्यमंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री संजय गंगवार, राज्यसभा सांसद बाबूलाल निषाद, पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री भानु प्रताप वर्मा।
- विधायक व पूर्व जनप्रतिनिधि: जिला पंचायत प्रशासक डॉ. घनश्याम अनुरागी, कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी, सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा और पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह जादौन।
- विभिन्न दलों के नेता: सपा के पूर्व मंत्री हरिओम उपाध्याय, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष राजनारायण मिश्रा, मेराज सिद्दीकी, बसपा नेता आत्माराम फौजी, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष बृजभूषण सिंह मुन्नू, भाजपा नेता शीतल सिंह, रेखा वर्मा, अमित निरंजन, करण सिंह राजपूत व ठेकेदार रामाऔतार।
पत्रकारिता और समाज सेवा जगत ने जताया शोक
अंतिम यात्रा और श्रद्धांजलि सभा में राजनीतिज्ञों के साथ-साथ सामाजिक कार्यकर्ताओं और मीडिया जगत के लोगों ने भी भारी संख्या में भाग लिया। वरिष्ठ पत्रकार अनिल शर्मा सहित अनेक पत्रकारों व प्रबुद्धजनों ने शोक संवेदना व्यक्त की। हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों ने गिरजा चरण राजपूत के जनसरोकारों और उनकी सादगी को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।







Leave a Reply