उरई ।

पुलिस कार्यालय परिसर में आयोजित जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक सुरेश चन्द्र रावत ने दूर-दराज और ग्रामीण क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं व शिकायतों को अत्यंत गंभीरतापूर्वक सुना। इस दौरान भूमि विवाद, पारिवारिक कलह और आपराधिक मामलों से संबंधित प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए, जिन पर एसपी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए।

समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान के कड़े निर्देश

एसपी जालौन ने जनसुनवाई में प्राप्त सभी प्रार्थना पत्रों के त्वरित व निष्पक्ष निस्तारण के लिए संबंधित क्षेत्राधिकारियों, थाना प्रभारियों और शाखा प्रभारियों को कड़े निर्देश जारी किए। उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न रहकर मौके पर जाकर जांच की जाए और शिकायतकर्ता की संतुष्टि के आधार पर ही प्रकरण का अंतिम निस्तारण किया जाए।

“लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई”

पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आमजन और पीड़ितों की समस्याओं का समाधान करना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनसुनवाई में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को न्याय दिलाना प्रशासन का दायित्व है। उन्होंने चेतावनी दी कि जनता की शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर शिथिलता, देरी या लापरवाही पाए जाने पर संबंधित पुलिसकर्मियों के विरुद्ध सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply