कोंच-उरई। जिला झांसी के एक व्यक्ति को यहां दावत में आना काफी भारी पड़ गया, बाईक में ताला मार कर दावत उड़ाने गया उक्त व्यक्ति जब बापिस आया तो बाईक पदारत मिली। मिली जानकारी के मुताबिक अंबिकाप्रसाद गनेशीलाल निवासी वेला टोढी फतेहपुर जिला झांसी कल शाम यहां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भदेवरा में एक रिश्तेदार के यहां त्रयोदशा भोज में सम्मिलित होने आया था। उसने अपनी बाईक सीडी डीलक्स काले रंग की नं. एचआर 26 एजेड 2879 ताला मार कर खड़ी कर दी और खाना खाने अंदर चला गया। लौटने पर उसे बाईक नदारत मिली। काफी खोजबीन के बाद भी जब बाईक का अता पता नहीं चला तो उसने कोतवाली में तहरीर दे दी।







Leave a comment