0 खरीदारी में लगी हैं महिलायें, पतियों की जेबें भी हो रही हैं हल्की
कोंच-उरई। टीवी और फिल्मी संस्कृति की देन करवा चैथ को लेकर बाजारों में अच्छी खासी भीड़ है, श्तुम जियो हजारों साल्य की अवधारणा के तहत पति की दीर्घायु की कामना को लेकर करवा चैथ का व्रत रखने बाली महिलाओं की खरीदारी जारी है। महिलायें उक्त व्रत में प्रयुक्त होने बाले करवा और श्रंृगार के अन्य सामानों की खरीदारी में लगी हैं, जबकि उनकी फरमाइशों के मुताबिक उनके पतिदेवों की जेबें उनके लिये उपहार खरीदने में हल्की हो रही हैं।
बुंदेलखंड क्षेत्र में तीन दशक पहले तक कोई करवा चैथ के व्रत के बारे में जानता तक नहीं था, लेकिन टीवी और सिनेमा संस्कृति की देन इस व्रत ने पंचानवे फीसदी तक घरों में अपनी जबर्दस्त पैठ बना ली है। महिलाओं का प्रमुख पर्व करवा चैथ सिर पर है और बाजार महिलाओं से भरे पूरे हैं, वे अपनी खरीदारी पूरी करने में जुटी हैं। बुधवार को होने बाले इस पर्व में महिलायें अपने पतियों की दीर्घायु की कामना को लेकर व्रत अनुष्ठान करती हैं। आजकल सबसे ज्यादा भीड़ करवा बाली दुकानों पर ही दिखाई दे रही है। इसके अलावा मणिहार बाजार जहां महिलाओं के श्रंृगार की सामग्री की दुकानें हैं, भी भीड़ से ठसाठस भरा है। साड़ी बाजार में भी अच्छी खासी रौनक है और महिलायें मंहगी से मंहगी साडियां खरीदने में दिलचस्पी दिखा रही हैं। करवा बेचने बाले दुकानदार रोमी दतियाबाले, संजय, सुरेन्द्र राठौर, मधुर गुप्ता, जीतू, गौरव अग्रवाल आदि का कहना है कि यद्यपि बाजारों में अच्छी खासी भीड़ है पिछली बर्ष की अपेक्षा इस बार बिक्री में इजाफा हुआ है। साड़ी विक्रेता दुकानदारों जितेन्द्र अग्रवाल, निरंजन अग्रवाल आदि का कहना है कि मंहगाई की मार यद्यपि है लेकिन पर्व के उत्साह में राई रत्ती कमी नहीं होने की बजह से खूब बिक्री हो रही है। इधर, सोना चांदी मंहगे होने की बजह से ज्वैलरी की दुकानों पर भले ही सूनर सी पसरी हो लेकिन अगर पत्नी को खुश करना है तो कुछ तो मैनेज करना ही पड़ेगा सो हल्की फुल्की ज्वैलरी की खरीद के साथ ही अन्य गिफ्ट आइटम्स की दुकानों पर बिक्री जबर्दस्त है और पतिदेव अपनी पत्नियों को खुश करने के लिये उपहारों की अच्छी खासी खरीदारी में लगे हैं। शुभी ज्वैलर्स के संचालक संजय सोनी का कहना है कि पहले के मुकाबले सोने में आई हल्की गिरावट का असर बाजार पर भी आया है और लोग सोने के आभूषणों में दिलचस्पी दिखा रहे हैं।







Leave a comment