कोंच-उरई। सोमवार को कोंच से सौदा सुलफ करके अपने गांव लौट रहे चार लोग आपे खंती में पलटने से घायल हो गये। मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम पहाडगांव निवासी चंद्रशेखर, छोटीबाई, रेखादेवी तथा नेहा आपे में बैठ कर कोंच से पहाडगांव जा रहे थे। आपे अभी ग्राम परैथा के पास ही पहुंची थी कि असंतुलित होकर खंती में पलट गई जिससे चारों बुरी तरह घायल हो गये। उन्हें उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave a comment