कोंच-उरई। वरिष्ठ सपा नेता एवं पूर्व पालिका सभासद इस्तिखार अहमद गुड्डू की पत्नी के आकस्मिक निधन पर पार्टीजनों की शोक सभा सहकारी क्रय विक्रय समिति में अध्यक्ष हरिश्चंद्र तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें दिवंगत आत्मा की शांति और शोकसंतप्त परिवारीजनों के धैर्य धारण हेतु दो मिनट का मौन रखा गया। शोकसभा में सरनामसिंह यादव, संजीव तिवारी, आत्माराम पटेल, सत्यप्रकाश निगम, चंद्रपाल भदेवरा, मनीष राजपूत, अरविंद दुवे, अनिल यादव, पिंटू मिश्रा, जगराम बाबूजी, सुनील पाठक, शबाना बेगम, लालसिंह यादव, नासिर बोस आदि मौजूद रहे।

Leave a comment