cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngजालौन-उरई। कच्ची शराब ले जा रहे युवक को चैकी पुलिस ने सीओ कार्यालय के पास से पकड़ा। चैकी प्रभारी मनोज सैनी को सूचना मिली कि लौना रोड पर पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय के सामने एक संदिग्ध व्यक्ति प्लास्टिक की कैन लेकर काफी देर से चहल कदमी कर रहा है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस को देखते ही युवक ने भागने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर युवक को दबोच लिया। जब उसकी केन की तलाशी ली गई तो उसमें 15 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। कोतवाली लाकर पूछतांछ करने पर युवक ने अपना नाम सत्यप्रकाश चैधरी निवासी ग्राम टिकरी थाना सिरसा कलार बताया। पुलिस ने युवक के खिलाफ कार्यवाही करते हुए उसे जेल भेजा।

Leave a comment