जालौन-उरई। अज्ञात बदमाशों ने रात्रि में खेत में रखे जनरेटर को पार किया। पीड़ित ने चोरी की सूचना कोतवाली में तहरीर देते हुए दी।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धनौरा कलां निवासी बालमुकुंद ने पुलिस को बताया कि मंगलवार को वह अपने खेतों में जनरेटर द्वारा पलेवा कर रहा था। रात्रि लगभग साढ़े 11 बजे वह जनरेटर बंद कर अपने घर चला गया। तभी अज्ञात बदमाशों ने रात्रि में ही उसका जनरेटर चुरा लिया।






Leave a comment