cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngजालौन-उरई। दिल्ली से रोडवेज बस से आ रहे युवक को अज्ञात बदमाश ने नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश किया। बदमाश उसके कपड़े, सामान सहित सोने की अंगूठी व 10 हजार रूपए नगद लेकर भाग निकले। पीड़ित ने मामले की सूचना कोतवाली में तहरीर देते हुए दी।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिकरीराजा निवासी रामराजा परिहार ने पुलिस को बताया कि वह दिल्ली से रोडवेज बस से अपने गांव आ रहा था। तभी रास्ते में किसी अज्ञात बदमाश ने उसे कोई नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद बदमाश उसके बैंग में रखे कीमती सामान कपड़े सहित हाथ में पहनी सोने की अंगूठी व पर्स में रखे 10 हजार रूपए नगद लेकर रास्ते में ही कहीं उतर गए। जब उसे होश आया तो वह उरई रोड पर सड़क के किनारे बेहोश पड़ा था। रास्ते से निकल रहे राहगीरों ने उसे पहचान कर उसके घर सूचना दी। जिसके बाद उसके परिजन उसे घर लेकर आए।

Leave a comment