उरई। साबरमती एक्सप्रेस के आगे कूंदकर एक किशोर ने आत्महत्या करने की कोशिश की। उसे ट्रेन से कटते देखने के भयावह दृश्य से वहां खड़े लोग हिलकर रह गये। लेकिन ट्रेन उसके दोनों पैरों पर से होकर गुजर गई। जिससे वह जिंदा तो बच गया लेकिन पैर कट जाने से उसकी जिंदगी तो बदतर हो ही गई है।
बुधवार को हुई इस घटना का पीड़ित निर्दोश कुमार (17वर्ष) कदौरा थाने के सुजानपुर गांव का निवासी बताया गया है। पैर कट जाने के बाद उसे उठाने पहुंचे जीआरपी और आरपीएफ के सिपाहियों से वह उसे मार डालने के लिए चिल्ला रहा था। फोर्स ने जैसे-तैसे उसे संभालकर जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में पहुंचाया जहां से उसको मेडिकल काॅलेज झांसी के लिए रेफर कर दिया गया।





Leave a comment