cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngजालौन-उरई। अवैध रूप से देशी शराब ले जा रहे व्यक्ति को कोतवाली पुलिस ने 10 लीटर शराब सहित पकड़ा।
कोतवाली में तैनात एसएसआई राजेंद्र सिंह यादव को सूचना मिली कि ग्राम औरेखी के बाहर एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब लेकर जा रहा है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस को देखते ही शराब ले जा रहे व्यक्ति ने भागने का प्रयास किया। परंतु पुलिस ने घेराबंदी कर युवक को दबोच लिया। उसके हाथ में पकड़ी प्लास्टिक की कैन की तलाशी लेने पर पुलिस ने उसमें 10 लीटर कच्ची शराब बरामद की। पूछतांछ में उसने अपना नाम शिवदायल प्रजापति निवासी ग्राम अमखेड़ा बताया।

Leave a comment