cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngजालौन-उरई। पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों द्वारा गाली, गलौज व मारपीट किए जाने की शिकायत पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देते हुए की।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भिटारा निवासी श्रीमती शबाना बेगम ने पुलिस को बताया कि गांव के ही दबंग शौकीन खां व आसीन खां उससे व पति हजमत खां से पुरानी रंजिश मानते हैं। इसी रंजिश को लेकर बुधवार की शाम जब वह अपने पति के साथ मजदूरी करके वापस घर लौट रही थी। तभी रास्ते मंे उक्त दोनों दबंग उन्हें मिल गए और उसके साथ गाली, गलौज करने लगे। मना करने पर उक्त दोनों ने मिलकर उसे व पति को मारपीट कर घायल कर दिया। तभी शोरगुल सुनकर गांव के लोगों को आता देख दोनों आइंदा जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए।

Leave a comment

Recent posts