उरई (जालौन): उत्तर प्रदेश विधान परिषद के इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 में जनपद जालौन के प्रबुद्ध मतदाताओं ने लोकतंत्र के प्रति अभूतपूर्व उत्साह दिखाया। जनपद में मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी माहौल में संपन्न हुआ। इस बार जिले में रिकॉर्ड 54.75 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो पिछले चुनाव के 37.11 प्रतिशत की तुलना में 17.74 प्रतिशत अधिक है।
मतदान प्रतिशत में आई यह भारी बढ़ोतरी जिला प्रशासन की चाक-चौबंद तैयारियों और सघन मतदाता जागरूकता अभियानों की सफलता को दर्शाती है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर स्नातक मतदाताओं की कतारें देखने को मिलीं, जिन्होंने बिना किसी व्यवधान के अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी समीर के कुशल नेतृत्व में सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाएं पूरी तरह मुस्तैद रहीं। मतदान केंद्रों की लगातार निगरानी की गई और सभी अधिकारियों, कर्मचारियों व सुरक्षा बलों ने अपने दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन किया।
चुनाव के सफल और शांतिपूर्ण समापन पर जिलाधिकारी समीर ने निर्वाचन ड्यूटी में तैनात समस्त कार्मिकों, सुरक्षाकर्मियों और बढ़-चढ़कर मतदान करने वाले सभी मतदाताओं की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता थी, जो सभी के समन्वित प्रयासों और जनता के सहयोग से पूरी तरह सफल रही।







Leave a Reply