उरई । नवरात्रि के पावन अवसर पर भारतीय सिंधु सभा महिला मंडल की ओर से आयोजित नवरात्रि सिंधी महोत्सव में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। राजेंद्र नगर स्थित पूज्य श्री झूलेलाल भवन, गिरधरपुरी में आयोजित इस कार्यक्रम में नौ दिनों तक विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं चलीं, जिनमें बच्चों ने भरपूर उत्साह के साथ हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम की संयोजिका भारतीय सिंधु सभा महिला मंडल उत्तर प्रदेश की प्रदेश अध्यक्ष पूजा सुमित रावलानी रहीं। समारोह में मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती शशि सोमेंद्र सिंह मौजूद रहीं। महोत्सव के दौरान सिंधी समाज के पारंपरिक व्यंजन, गरबा-डांडिया, सिंधी भाषा, नृत्य और त्योहारों से जुड़ी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। गरबा-डांडिया नृत्य ने पूरे माहौल में उत्साह भर दिया। बच्चों को सिंधी भाषा, समाज की परंपराओं और त्योहारों के महत्व की जानकारी भी दी गई।
प्रदेश अध्यक्ष पूजा सुमित रावलानी ने कहा कि नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना और पारंपरिक रीति-रिवाजों के प्रति जागरूक करना जरूरी है। ऐसे आयोजन बच्चों को अपनी संस्कृति को समझने और उसे आगे बढ़ाने की प्रेरणा देते हैं। मुख्य अतिथि श्रीमती शशि सोमेंद्र सिंह ने कहा कि सांस्कृतिक आयोजन बच्चों को अपनी जड़ों और परंपराओं से जोड़ने का सराहनीय प्रयास हैं। इससे नई पीढ़ी को सिंधी समाज की समृद्ध संस्कृति और त्योहारों की महत्ता जानने का अवसर मिलता है। डॉ. ममता स्वर्णकार ने कहा कि बच्चों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के साथ उन्हें अपनी भाषा और सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराना जरूरी है। ऐसे आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने और परंपराओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
महोत्सव के अंतर्गत मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। इस दौरान सिंधी समाज के मुखिया घनश्याम जैसवानी, लक्ष्मण दास बाबानी, चेतन दास बिंद्रानी, अजीत वलेचा, मोहन लाल रावलानी, दौलत राम दरयानी, जगदीश दरयानी तथा महिलाओं में दया आहूजा, मंजू माखीजा, जया लालवानी, मानसी कालरा, हर्षा लालवानी, मोना नेभवानी, इशिका आहूजा, भाग्या कारनानी, सौम्या लालवानी, मान्या लालवानी, पूजा वलेचा, दिव्या माखीजा सहित समाज की कई महिलाएं मौजूद रहीं।







Leave a Reply