cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngजालौन-उरई। मोहल्ला गणेशजी स्थित प्राथमिक विद्यालय की सहायक अध्यापिका द्वारा विद्यालय में बनाए जा रहे मिड डे मील के खाद्यान्न एवं कन्वर्जन कास्ट का भुगतान न किए जाने की शिकायत वार्ड सभासद ने उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र देते हुए की।
नगर क्षेत्र के वार्ड नंबर 23 मोहल्ला गणेशजी से पालिका सभासद मीना राठौर ने उपजिलाधिकारी शीतला प्रसाद यादव को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उनके मोहल्ले में स्थित प्राथमिक विद्यालय में उनके द्वारा गणवत्तापूर्ण मिड डे मील बनवाया जा रहा है। परंतु विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापिका न तो मिड डे मील में लगने वाले खाद्यान्न का भुगतान कर रही हैं और न ही कन्वर्जन कास्ट का। इसके अलावा उनके द्वारा रसोइयों को भी भुगतान नहीं किया जा रहा है। वार्ड सभासद ने उपजिलाधिकारी से सहायक अध्यापिका द्वारा खाद्यान्न व कन्वर्जन कास्ट का भुगतान कराए जाने की मांग की।

Leave a comment