उरई। रामश्री पब्लिक स्कूल में डीएम संदीप कौर ने बच्चों द्वारा वेस्ट मैटेरियल से बनाई गयी कृतियों पर आधारित प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। उन्होंने बच्चों की सृजनात्मकता और कल्पनाशीलता की गदगद भाव से सराहना की।

रामश्री पब्लिक स्कूल में बच्चों ने वेस्ट मैटेरियल से कई अनूठी कृतियां बनाकर प्रदर्शित कीं। इस प्रदर्शनी में अखबारी कागज से बनायी गई बैलगाड़ी, दिये, रंगोली, मिटटी से बनी हुई मिठाइयां आकर्षण का केंद्र रहीं। डीएम अपर पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र शाक्य के साथ बच्चों के एक-एक क्रियेशन को बहुत गौर से देखतीं रहीं। वे बच्चों की प्रतिभा पर मुग्ध दिखीं।
इस अवसर पर पुरातत्व विशेषज्ञ डाॅ. हरिमोहन पुरवार ने दीपों के विविध प्रकारों की प्रदर्शनी लगाई। स्कूल के बच्चों ने एक और अनूठी पहल की जिसके तहत उनकी ओर से चंदा इकटठा कर जरूरतमंदों को टोपी, मफलर व दीपावली पूजा के लिए लहियां दी गईं। इनका वितरण राष्ट्रीय स्तर के लोककला विशेषज्ञ अयोध्या प्रसाद कुमुद, डाॅ. हरिमोहन पुरवार और कर्मयुग प्रकाश के संपादक देवेंद्र सिंह जादौन ने किया।
रामश्री के संरक्षक प्रदीप निगोतिया भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। निदेशक अनुराग मैसी ने अतिथियों का स्वागत किया।
फोटो नं.-28उरई06 और 07







Leave a comment