बसपा ने माधौगढ़ से आशीष पांडे कुरौली को बनाया प्रत्याशी, बुंदेलखंड में सबसे पहले घोषणा

उरई। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में पार्टी ने माधौगढ़ विधानसभा क्षेत्र से अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। बुंदेलखंड क्षेत्र में यह बसपा की ओर से घोषित किया गया पहला उम्मीदवार है।

पार्टी के बुंदेलखंड प्रभारी लालाराम अहिरवार ने आशीष पांडे कुरौली को माधौगढ़ विधानसभा क्षेत्र का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया।

घोषणा के बाद क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। नेताओं ने इसे संगठन को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम बताया। पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि आशीष पांडे कुरौली के नेतृत्व में क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान को और तेज किया जाएगा।

इस मौके पर पार्टी नेताओं ने कहा कि बसपा आगामी चुनाव में पूरे दमखम के साथ मैदान में उतरेगी और बहुजन समाज के हितों को प्राथमिकता देते हुए चुनाव लड़ेगी।

प्रत्याशी की घोषणा के बाद उरई सहित आसपास के क्षेत्रों में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। स्थानीय स्तर पर बैठकों और जनसंपर्क कार्यक्रमों की तैयारी शुरू कर दी गई है।

Leave a comment

Recent posts