निर्माण सामग्री की गुणवत्ता परखी, निर्धारित मानकों के अनुरूप समय से कार्य पूरा करने के दिए निर्देश
उरई (जालौन)। अपर पुलिस अधीक्षक जालौन डॉ. ईशान सोनी ने सोमवार को निर्माणाधीन साइबर थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता और समयबद्धता का जायजा लिया। साथ ही निर्माण में इस्तेमाल की जा रही सामग्री की गुणवत्ता भी परखी।
अपर पुलिस अधीक्षक ने संबंधित ठेकेदार और अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण सामग्री के साथ शीघ्र पूरा कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और निर्धारित समयसीमा का विशेष ध्यान रखा जाए।
उन्होंने साइबर थाना परिसर में साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं को भी दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान प्रतिसार निरीक्षक जालौन सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।






Leave a Reply