28orai03
0 पहले तीनों स्थानों पर बीएमटी इंटर काॅलेज की छात्राओं ने जमाया कब्जा
उरई। बौद्धिक ज्ञान प्रतियोगिता में इस बार लड़कियों ने बाजी मार ली है। पहले तीनों स्थानों पर उनका ही वर्चस्व रहा। प्रथम स्थान वर्षा सिंह, दूसरा शिवानी और तीसरा वैष्णवी को मिला है। वर्षा और शिवानी एक ही गांव भदरेखी के रहने वालें हैं। खास बात यह रही कि प्रतियोगिता के पहले तीनों स्थान बीएमटी इंटर काॅलेज आटा के प्रतिभागियों के हिस्से में आये।
वरिष्ठ साहित्यकार एवं समीक्षक डाॅ. दिनेश चंद्र द्विवेदी के स्मृति में तीसरे वर्ष की प्रतियोगिता में 693 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। मूल्यांकन के बाद डाॅ. अंकुर शुक्ला, डाॅ. कुमारेंद्र सेंगर और अभय भदौरिया द्वारा परिणाम घोषित किया गया। जिसमें आटा के बीएमटी इंटर काॅलेज का अच्छा खासा दबदबा रहा। जो 33 प्रतियोगी सफल हुए हैं उसमें अकेले 21 छात्र-छात्राएं इस काॅलेज से हैं। वर्षा सिंह ने 89 अंक पाकर पहला स्थान प्राप्त किया। 28orai02जबकि शिवानी को 80 और वैष्णवी यादव ने 77 अंक पाकर क्रमशः दूसरे, तीसरे स्थान पर रहीं। सांत्वना पुरस्कार के लिए सितेन्द्र कुमार, हर्ष मिश्रा, संदीप कुमार, विवेक सिंह, अंकित यादव, अनुज प्रताप सिंह, अमन कुमार, गगन वर्मा, जयवीर सिंह तथा नीरज पाल सफल हुए। प्रेरणा पुरस्कार के लिए इस वर्ष 20 प्रतिभागी चयनित किये गये। चयनित होने वालों में अभिषेक यादव, आरती देवी, सोहित यादव, अभिषेक पाल, अर्पित तिवारी, कुलदीप सिंह, राजन सिंह, शिवानी राजपूत, शिवांश तिवारी, स्वाति मिश्रा, कर्णवीर सिंह सेंगर, आराधना, ज्ञानेंद्र कुमार, ऋतु सेंगर, गौरी तिवारी, आकांक्षा भदौरिया, पूजा वर्मा, अमीषा, प्रियंका देवी और मोहिनी गुप्ता ने स्थान बनाया।
बौद्धिक ज्ञान प्रतियोगिता 150 अंकों की थी जिसमें प्रेरणा पुरस्कार के लिए अंतिम स्थान पर वो प्रतिभागी चयनित हो पाये जिनके कम से कम 60 अंक थे।28orai01 सफलता प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को 19 नवबंर को केशव देव तिवारी महाविद्यालय गोहन बुलाया गया है जहां उन्हें एक समारोह में पुरस्कृत किया जायेगा। पहले वर्ष इस प्रतियोगिता को पवन द्विवेदी ने जीता था, उसी वर्ष उनका चयन पीसीएस में हुआ था। दूसरे वर्ष उनके छोटे भाई कपिल सफल हुए। पहली बार तीनों स्थानों पर लड़कियां आगे रहीं। इससे यह सिद्ध होता है कि हर मुकाम पर लड़कियां अब लड़कों से आगे निकल रही हैं।

Leave a comment