कोंच-उरई। ढावे पर खाना खान के बाद बिना पैसे चुकाये चल दिये कतिपय अराजक तत्वों से जब ढावा बाले ने पैसे मांगे तो उन लोगों ने उसे बुरी तरह धुनक दिया। पीडि़त ने कोतवाली में शिकायत कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक सारिक मंसूरी पुत्र मकसूद अहमद निवासी मोहल्ला जवाहर नगर कोंच उरई रोड पर सिमरन नामक ढावा चलाता है, बीती शाम तकरीबन आठ बजे उसके ढावे पर कुछ लोगों ने खाना खाया और बिना पैसे दिये चल दिये। जब सारिक ने उनसे पैसे मांगे तो उन्होंने गंदी गंदी गालियां देते हुये कहा कि उन्हें पूरा इलाका जानता है फिर भी पैसे मांगने की जुर्रत कर बैठे। इतना कहने के बाद उन लोगों ने सारिक सहित पूरे स्टाफ को बुरी तरह से धुनक दिया और धमकी देते हुये चले गये। सारिक ने आज संजू पटैरया, सनत कुशवाहा तथा अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दे दी है। गौरतलब है कि ढावा संचालक सारिक मंसूरी सपा यूथ ब्रिगेड का पूर्व जिला उपाध्यक्ष भी है।

Leave a comment