जालौन-उरई। सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय के तहत बसपा प्रदेश में पूर्ण बहुमत से सरकार बनायेगी उक्त वात ग्राम सिकरीराजा में आम सभा को सम्बोधित करते हुये वुंदेलखंड के कोडीनेटर लालाराम अहिरवार ने कही।
सिकरी राजा के अंवेडकर मैदान में कार्यकर्तायो सहित आम जनसभा को सम्वोधित करते हुये। बसपा के वुंदेलखंड कोडीनेटर लालाराम ने कहा कि इस चुनाव में बसपा अपना परचम लहरायेगी। तथा पूर्ण बहुमत से सरकार बना कर सर्वजन हिताय और सर्वजन सुखाय के तहत सभी को लाभ पहुचायेगी पूर्व विधायक तथा विधान सभा प्रभारी पंकज अहिरवार ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी ने सभी वर्गो को ध्यान में रखकर उनको लाभ दिया है। इतना ही नही प्रदेश का विकास तथा पिछडापन को भी दूर करने का काम बहन मायावती ने किया है। जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र शिरोमणि, रामकुमार गुप्ता, राम दुलारे कुशवाहा, हीरा लाल, वृजमोहन कुशवाहा एड, राजेश तिवारी, सिद्धार्थ बौद्ध, संतोष मौर्या, कपूर सिंह, हमीर सिंह, रामराजा निरंजन, नंदलाल चैधरी, सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम की अघ्यक्षता बलबान रजक ने की। सचांलन बृजमोहन कुशवाहा ने किया ।





Leave a comment