0 माँगो से युक्त ज्ञापन सौंपा उपजिलधिकारी को
कोंच-उरई। अखिल भारतय प्रधान संगठन के बैनर तले अपनी विभिन्न माॅगो को लेकर ग्राम प्रधान ने दिया धरना प्रदर्शन मुख्यमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन सौंपा उपजिलाधिकारी मुईनुल इस्लाम को। ग्राम प्रधान जरा राजकुमार सिंह गुर्जर की अध्यक्षता व प्रधान संगठन के झाॅसी मण्डल के मण्डलाध्यक्ष व ऊँचागाॅव दावर के ग्राम प्रधान आमोद उदैनियाँ के मुख्य आतिथ्य व जिला प्रवक्ता प्रधान तूमरा जितेन्द्र पाण्डेय के संचालन में आयोजित एक दिवसीय धरना प्रदर्शन में प्रधानो ने सरकार के द्वारा बढ़ाये मानदेय व कुछ व्यय के अधिकारो का स्वागत योग्य कदम बताया लेकिन वर्ष 1993 में 73 वें संविधान संशोधन अधिनियम के तहत 29 विषय व अधिकार प्रदेश की ग्राम पंचायतो को पूर्ण रुप से सौंपने व ग्रामीण जनता की समस्याओ को लेकर सरकार को कोसामी प्रधान कन्हरी देवीशरण प्रधान चमारी रणजीत सिंह प्रधान नरी रामगोविन्द राजपूत प्रधान शिवरी बुजुर्ग शिवराज सिंह प्रधान घिलौर भगवानदास प्रधान बरोंदा कला हरदास प्रधान पहाड़़गाॅव हरगोविन्द पचीपुरा प्रधान राघव जी गुर्जर प्रधान प्रतिनिधि पचीपुरी अशोक कुमार अग्निहोत्री आदि ने जमकर शासन के नुमाइन्दो पर प्रहार किये अपनी माँगो की मानने के लिये सरकार को बाध्य करने का संकल्प लिया ग्राम प्रधान कैलिया हरीमोहन निरंजन नरेश मिश्रा सलैया खुर्द प्रधान जितेन्द्र सिंह चैहान ने भी खुलकर अपने विचार रखे। अन्त में ग्राम प्रधान हिंगुटा तहसील अध्यक्ष अवध बिहारी गुप्ता ने सभी का आभार जताया। धरना प्रदर्शन में रामदेवी प्रधान परासनी दीनदयाल प्रधान चमेड़ राजेन्द्र कुमार देवीशरण भानुप्रताप प्रधान कौशलपुर राकेश कुमार प्रधान पिरौना राजकिशोर प्रधान पड़री अरविन्द्र सिरवईया प्रधान पनयारा कामता प्रसाद प्रधान इमलौरी रणजीत सिंह लेखराम प्रधान चाँदनी आदि उपस्थित रहे।






Leave a comment