जालौन-उरई। पिछड़ी जातियों को सम्मान देने वाली एक मात्र देश की भारतीय जनता पार्टी है जिस प्रकार पिछले लोकसभा चुनाव में पिछडी जातियों ने अपना पुरा समर्थन देकर मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाए जाने में अपना पूरा सहयोग प्रदान किया। उसी प्रकार आगामी उत्तर प्रदेश विद्यानसभा चुनाव में भ्रष्टाचार के खिलाफ, वे पटरी कानून व्यवस्था के खिलाफ सभी पिछड़ी जातियों को संगठित होकर प्रदेश को नया आयाम देने के लिए भारतीय जनता पीर्टी की सरकार प्रदेश में बनवानी हैं उक्त बात पिछडा वर्ग सम्मेलन में क्षेत्रिय महामंत्री मुखलाल पाल ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कही।
भारतीय जनता पार्टी का पिछडा वर्ग सम्मेलन एक स्थानीय गेस्ट हाउस में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि मुखलाल पाल ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि पिछडी जातियों को सम्मान देने वाली एक मात्र देश की भारतीय जनता पार्टी है जिस प्रकार पिछले लोकसभा चुनाव में पिछडी जातियों ने अपना पुरा समर्थन देकर मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाए जाने में अपना पूरा सहयोग प्रदान किया। उसी प्रकार आगामी उत्तर प्रदेश विद्यानसभा चुनाव में भ्रष्टाचार के खिलाफ, वे पटरी कानून व्यवस्था के खिलाफ सभी पिछडी जातियों को संगठित होकर प्रदेश को नया आयाम देने के लिए भारतीय जनता पीर्टी की सरकार प्रदेश में बनवानी हैं तो वही सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए पूर्व सांसद गंगा चरण राजपूत ने कहा कि अगर आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनती है। तो बुंदेलखंड को अलग प्रदेश का दर्जा अवश्य दिया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष उद्दयन पालीवाल ने कही। तो वही सम्मेलन में प्रमुख रूप से रातरतन कुशवाहा, चंद्रभान राय, अनिल बहुगुणा, अनिल यादव, नगर अध्यक्ष अनिल याज्ञिक, सभाषद अन्नू शर्मा, पप्पू चैहान, अनिल मिश्रा, राहुल श्रीवास्तव, जयनारायण राठौर, जितेंद्र राजावत, रामू गुप्ता सहित सैकडों कार्यकर्ता उपस्थित रहें।






Leave a comment