05-tajiya-juloos 04-chehallum-ki-vyavastha-dekhteजालौन-उरई। हसन व हुसैन की यादगार के रूप में चेहल्लुम के पर्व पर ताजियों के निकालने के बाद अकीदतमंदों द्वारा ताजियों को कर्बला में दफन किया गया जिसमें 20 नबम्बर को रात 12 बजे तथा 21 नबम्बर को दोपहर 12 बजे ताजियों को तोपखाना स्थित तकिया मैदान से उठाया गया। उन्हें नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए चुंगी नंबर 4 पर कर्बला शरीफ की ओर ले जाया गया जहा अकीदत मंदो ने पूरी ऐहतीमाम से उन्हें कर्बला शरीफ में दफन कर दिया गया।
चेहल्लुम के अवसर पर नगर में ताजिया 20 नबम्बर को रात 12 बजे तथा 21 नबम्बर को दोपहर 12 बजे उठाए गए जिसमें 10 ताजिया धारको ने छोटे-बडे हर प्रकार के ताजिए बनाए। सभी ताजियों को दीपक मित्तल के मकान से होते हुए नत्थू चैराहा, बम्बई वाले मंदिर से सब्जी मंडी में सुबह 4 बजे तक रखा गया। तदुपरांत 21 नबम्बर को सभी ताजियों को झण्डा चैराहा पर एकत्रित कर शाम 4 बजे उन्हें पत्थर वाली गली होते हुए बम्बई वाले मंदिर के रास्ते से होते हुए चंगी नं 4 पर कर्बला शरीफ के लिए रबाना किया गया। जहां सभी ताजियों को एकत्रित कर कर्बला शरीफ के मैदान में दफन कर दिया गया। याकूब शाह तोपखाना, शमशाद हिरदेशाह, बन्ने कसाई खटीकन, बाबू मंसूरी बजरिया, शकूर मंसूरी, नारोभास्कर, बाबू शाह नजरबाग, दीनअली शाह कछोरन तथा शरीफ काशीनाथ ने अपने-अपने ताजिया बनाए। वहीं ताजिया निकलते समय कोई गड़वडी न हो सके उसके लिए स्थानीय प्रसाशन चाक- चैबंद रहा। जुलुस के दौरान एसडीएम शीतला प्रसाद यादव, कोतवाल फुंदनलाल, एस आई मोहित दुबे, पूरे फोर्स के साथ ताजिया धारको व जुलुस के साथ रहें। वही नगर पालिका परिषद सफाई निरीक्षक सुरेश यादव एलआई चंदन सिंह यादव द्वारा साफ-सफाई व विद्युत की भी उत्तम व्यवस्था की गई थी।

Leave a comment

Recent posts